back to top

राजनांदगांव : सोख्ता गड्ढा पानी को व्यर्थ होने से बचाता है और भूजल स्तर को बढ़ाने में मददगार – अध्यक्ष जिला पंचायत…


राजनांदगांव 25 जून 2025। जिले में वर्षा के जल को संरक्षण करने के उद्देश्य से हर ग्रामों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाने एवं पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम भंडारपुर में ग्रामीणों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर अभियान की शुरूआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सोख्ता गड्ढा पानी को न केवल व्यर्थ होने से बचाता है, बल्कि भू-जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।

Advertisements

सोख्ता गड्ढा पर्यावरण को साफ रखने में मदद करता है, क्योंकि यह गंदे पानी को साफ करके जमीन में रिसने देता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर सोख्ता गड्ढा बनाकर वर्षा के जल का संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा ग्रामीणों को भी पौधरोपण करने एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की भी आव्हान किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद, सरपंच श्रीमती सीमा चंन्द्रवंशी, ग्राम पटेल श्री दसरथ चंद्रवंशी, श्री रमेश चंद्रवंशी, श्रीमती मुनबाई चंद्रवंशी, श्रीमती यशोदा पटेल, श्रीमती यशोदिया साहू, श्री चुनुराम साहू, श्री गैंदालाल साहू, श्रीमती सावित्री चंद्रवंशी, पंच श्री संजू साहू, श्री हेमंत साहू, श्री धनंजय जंगीर, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, दीपा सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page