back to top

राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस पर पीटीएस राजनांदगांव में मुख्य ध्वजारोहण समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित…

राजनांदगांव, 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) राजनांदगांव में मुख्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस मौके पर परेड और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डॉ. रमन सिंह ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में थाना डोंगरगांव प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, प्रभारी सीसीटीएनएस प्र.आर. हिरेन्द्र साहू, थाना डोंगरगढ़ से प्र.आर. राणा प्रसन्ना, थाना बसंतपुर से प्र.आर. दीपक जायसवाल, प्रभारी डायल-112 थानसिंह, थाना बोरतलाव से प्र.आर. रोहित पडौती, डीआरजी से प्र.आर. बोदी कुरसाम, रक्षित केंद्र से प्र.आर. संतोष नंदेश्वर, यातायात शाखा से प्र.आर. रोहित गजेन्द्र सहित अन्य कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, पुलिस अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। संपूर्ण जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page