back to top

राजनांदगांव : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने किया ध्वजारोहण…

राजनांदगांव, 15 अगस्त 2025 – पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीओपी राजनांदगांव पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर सहित डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी, नक्सल सेल, दूरसंचार और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी तरह जिले के सभी थाना और चौकियों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page