back to top

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा 148 आवेदनों का हुआ निराकरण…

सुशासन तिहार-2025

राजनांदगांव 23 अप्रैल 2025। शासन के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग को मांगों से संबंधित 393 एवं शिकायत से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए है। 

जिसका प्रभावी ढंग से नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न मांगों से संबंधित कुल 148 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page