back to top

राजनांदगांव : हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में मिला ठहराव…

सांसद संतोष पांडे ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया ट्रेन का स्वागत

Advertisements

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मे लम्बी दूरी के ट्रेनो के ठहराव की श्रृखंला मे एक और उपलब्धी हासिल हुई है । हैदराबाद – रक्सौल ट्रेन का ठहराव आज से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मे हो गया है ।जिससे राजनांदगांव रेल यात्रीयो के बीच खुशी की लहर बनी हुई है ।

हैदराबाद रक्सौल ट्रेन के राजनांदगांव स्टेशन पर आगमन एवं उनके ठहराव पर सांसद संतोष पाण्डे ने ट्रेन का स्वागत किया है और हरी झंडी दिखाकर गणतव्य के लिए रवाना किया है ।इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डे ने बताया कि राजनांदगांव शहर वासियो की बहुप्रतिक्षित मांग अब पूरी हो गई है

उन्होने हैदराबाद रक्सौल ट्रेन का राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मे ठहराव होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है ।इस ट्रेन के यहां ठहराव होने पर पशुपतिनाथ ,बिहार ,झारखण्ड जाने वाले रेलयात्रीयो को सुविधा होगी ।

सांसद संतोष पाण्डे ने बताया कि आने वाले समय मे एक और ट्रेन का स्टापेज राजनाःदगांव रेलवे स्टेशन मे होगा इसकी घोषणा जल्द कर दी जायेगी ।इस मौके पर बडी संख्या मे भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित रेलयात्री उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page