back to top

राजनांदगांव: 5 फरवरी 2021 तक प्रातः 10 से 2 बजे तक वार्डो में साामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर…

राजनांदगांव- नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है। इसी कडी में पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 14 जनवरी से 05 फरवरी 2021 तक शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। जिसके तहत 19 जनवरी को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में, 20 जनवरी को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये सार्वजनिक मंच मोहड में व रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में, 21 जनवरी को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये फिरंतीन मंदिर में व बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हुमान मंदिर बसंतपुर मेें एवं 22 जनवरी को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page