back to top

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओ के तारीखों का किया ऐलान, दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल और बारहवीं की परीक्षा 3 मई से होगी शुरू, शिक्षा मंडल मे आदेश जारी…

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओ के तारीखों का ऐलान कर दिया है।
दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल और बारहवीं की परीक्षा 3 मई से शुरू होगी। इस सम्बन्ध में शिक्षा मंडल में आदेश जारी कर दिया है।

Advertisements

माशिमं से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 01 मई को समाप्त होगी। वहीं बारहवीं की 3 मई से 24 मई तक चलेगी। मुख्य परीक्षा की समय-सारणी मण्डल की वेबसाईट http://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही माशिमं ने यह साफ कर दिया है कि इस बार परीक्षा ऑफ़लाइन होगी।

शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के अनुसार प्रायोजना कार्य एवं प्रायोगिक परीक्षायें 10 फरवरी से प्रारंभ होगी । कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक परीक्षा एक दिन में 2-3 शिफट में आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को बोर्ड ने समाप्त कर दिया गया है। 10 मार्च 2021 तक परियोजना कार्य एवं प्रायोगिक परीक्षायें पूर्ण कर ली जायेंगी ।

Pdf डाउनलोड करें | 👇

Advertisements

You cannot copy content of this page