back to top

रायपुर : मंत्री भेंड़िया ने अंडी बाहरा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया…

रायपुर, 15 मार्च 2021-प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी तहसील के ग्राम खुर्सीटिकुर में 204 लाख रूपए लागत के अंडी बाहरा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम खुर्सीटिकुल में नवनिर्मित कलामंच का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page