back to top

रायपुर : ​​​​​​​मंत्री अनिला भेंडिया ने डौण्डी तहसील के हाथी प्रभावित क्षेत्र के 223 हितग्राहियों को वितरित किए स्वेच्छानुदान राशि का चेक…

रायपुर, 15 मार्च 2021-प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी तहसील के ग्राम खुर्सीटिकुर में आयोजित कार्यक्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्र के 223 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण किया। 


    मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राशि का उपयोग अच्छे कार्यों के लिए करें। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने दो हितग्राहियों को जच्चा-बच्चा किट भी प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता का संग्रहण पारिश्रमिक दर वर्ष 2018 में पच्चीस सौ रूपए प्रति मानक बोरा था, जिसे बढ़ाकर चार हजार रूपए किया गया है, इसका लाभ तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 52 प्रकार के लघु वनोपज का क्रय सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती करिश्मा सलामे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page