back to top

रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 : मुख्यमंत्री बघेल का दिखा एक और अंदाज…

समारोह में युवाओं के बीच अकस्मात पहुंचकर किया प्रोत्साहित 

Advertisements

रायपुर, 29 अक्टूबर 2021राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का एक और नया अंदाज देखने को मिला। आज यहां कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले महोत्सव स्थल पर मौजूद युवाओं के बीच पहुंचे और उनसे बाच-चीत की। उन्होंने कहा कि युवा देश के भावी कर्णधार है। उनमें असीम ऊर्जा सन्निहित है। वे इसका उपयोग कर देश तथा समाज के नव निर्माण में महती भागीदारी निभाएं। ये सभी युवा छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट ऐसोसिएशन से थे, जो प्रदेश में संस्कृति से जुड़े ऐसे अनूठें आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई एवं धन्यवाद देने पहुंचे थे।  

Advertisements

You cannot copy content of this page