back to top

ससुराल में आपसी विवाद, पत्नी की हत्या ,शव को बोरी में भरकर बाड़ी में छुपाया…

भिलाई । भिलाई नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास बस्ती में एक युवक ने अपने ससुराल में आपसी विवाद के बाद पत्नी की हत्या की और शव को बोरी में बंदकर घर के पास ही बाड़ी में छिपा दिया। इसके बाद वह अपने घर रुआबांधा गया और अपने भाई को सारी बात बताई। उसके भाई ने आरोपी को थाने ले जाकर सरेंडर कराया तब जाकर यह मामला खुला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वा

Advertisements

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुआबांधा निवासी संजय गौड़ पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी आरती के साथ उसके मायके में रह रहा था। संजय गौड़ के ससुराल में उसकी सास व ससुर के साथ पत्नी के भाई रहते हैं। बताया जा रहा है कि संजय गौड़ का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। लेकिन ससुराल वालों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया।

बीती रात को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय गौड़ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने लाश को बोरे में बंद किया और बाड़ी में छिपा दिया।

इस बात की घर पर किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। हत्या के बाद रात को संजय गौड़ रात भर सोया और सुबह-सुबह रुआबांधा अपने घर चला गया। घर पहुंचने के बाद उसने अपने भाई को हत्या की बात बताई।

यह सुनने के बाद उसके भाई ने भिलाई नगर थाने में जाकर संजय गौड़ को सरेंडर करवाया। पुलिस को जानकारी होने के बाद हत्या का मामला खुला। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चला है।

Advertisements

You cannot copy content of this page