back to top

राजनांदगांव: स्वामी विवेकानंद जयंती पर हिंदू जागरण मंच ने किया माल्यार्पण…

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा महान राष्ट्रभक्त, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं सनातन संस्कृति के प्रखर विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Advertisements


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन और दर्शन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” का संदेश आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।


हिंदू जागरण मंच के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page