राजनांदगांव : वार्ड पार्षद आलोक श्रोती की पहल पर 138 नागरिकों का आधार अपडेट हुआ…

आधार में बायोमैट्रिक एवं डेमोग्राफी अपडेट शिविर का मोहारा में सफल आयोजन

राजनांदगांव ।नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 मोहारा में शिक्षा विभाग के चेयरमैन व वार्ड पार्षद आलोक श्रोती की पहल पर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर,बायोमैट्रिक एवं डेमोग्राफी अपडेट शिविर लगाया गया । रविवार को आयोजित शिविर में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में वार्ड नागरिकों ने आधार अपडेट करवाने दस्तक दी । शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित रहा, जिसमें वार्ड के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिविर में लगभग 138 नागरिकों द्वारा आधार बायोमैट्रिक एवं डेमोग्राफी अपडेट करवाया गया।


वार्ड में आयोजित शिविर में ई डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ साथ ही chips कार्यालय से लीलाधर कुंभकार एवं कुंज बिहारी कुंभकार ने अपनी सेवाए दी है।


पार्षद आलोक श्रोती ने कहा कि आधार अपडेट नहीं होने की वजह से हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त होने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक है वो बंद हो चुका है या गुम चुका है या परिवार के सदस्यों के बाहर रहने की वजह से उपयोग नहीं हो पा रहा है इस वजह से नया नंबर अपडेट करवाना अत्यंत आवश्यक हो गया था।


पार्षद आलोक श्रोती द्वारा उन्होंने अपने वार्ड के नागरिकों को आधार कार्ड अपडेट करने के लिए लगातार अपील की जिसकी वजह से आज शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ता परशु प्रजापति, देवकी देवांगन,मीना सोनकर,लक्की देवांगन,मोहन तिवारी,पिंटू देवांगन,सोहन प्रजापति,लक्ष्मण प्रजापति, दुबेश प्रजापति,कीर्ति प्रजापति, भुवनेश्वरी सिंहा,सुरेश सिन्हा,रूपेंद्र शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की दिनभर सक्रिय भागीदारी रही। उपरोक्त जानकारी पार्षद कार्यालय प्रभारी आरती देवांगन ने दी।