
महाराणा प्रताप जी जयंती 9 मई को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी*
*मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह होंगे **
राजनांदगांव। युवा मंडल, महिला मंडल उप समिति राजनांदगांव छत्तीसगढ़ द्वारा 9 मई को महाराणा प्रताप जी जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजक समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह छतरिया अध्यक्ष उप समिति राजनांदगांव एवं सामाजिक बंधु (बाबा ठाकुर) प्रमोद सिंह राजपूत ने बताया कि मातृ भूमि की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन बलिदान करने वाले वीरता,पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रति महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की भव्य शोभायात्रा 9 मई दिन शुक्रवार को समय शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक शीतला मंदिर प्रांगण दीवान पारा राजनांदगांव से नगर भ्रमण करते हुए गांधी सभागृह में समापन होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अभिषेक सिंह जी पूर्व सांसद राजनांदगांव लोकसभा, अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह अध्यक्ष उप समिति राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि मधुसूदन यादव जी महापौर राजनांदगांव,विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा राजनांदगांव के अतिथि में होगा।









































