back to top

शादी समारोह वाले घर में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक…

खैरागढ़ सड़क अतरिया। वनांचल स्थित ग्राम ठाकुरटोला में खुशियों का पल उस समय गम में बदल गया, जब आगजनी में लाखों का सामान खाक हो गया। रविवार तड़के एक ग्रामीण के घर अचानक आग लग गई। आगजनी में घर सहित घरेलू सामान एवं दो मोटर साइकिल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी यादव के घर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शनिवार को लड़की की बिदाई पश्चात घर वाले एवं मेहमान थक चुके थे, जो भोजन पश्चात गहरी नींद में सो गए थे।

सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे घर वालों की नींद जागी, तब देखा कि घर में आग लग गई थी और आग बेकाबू हो गया था। घर वाले जैसे-तैसे घर से बाहर निकले और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। आगजनी में लाखों का सामान जल गया। आगजनी में सभी घर वाले सुरक्षित हैं, परन्तु आगजनी में पांच लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है। आगजनी में दो मोटर साइकिल, घरेलू सामान, अनाज, कपड़ा, पैसा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page