
सुुशासन तिहार – 2025
सुशासन तिहार नागरिको से सीधा संवाद एवं उनकी समस्या समाधान का सीधा माध्यम-मधुसूदन यादव
29 मई को बक्शी स्कूल मैदान में वार्ड नं. 41,42,43 व 46 के लिए समाधान शिविर
राजनांदगांव 27 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत 5 वार्डो के लिए दिग्विजय कालेज के पास आयोजित समाधान शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, पार्षदों के साथ शामिल हुए। महापौर श्री यादव ने कहा कि वार्ड वासियों की समस्या का समाधान बताने एवं समस्या संबंधी आवेदन लेने के अलावा शासन की योजानाओं का लाभ देने सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। आज वार्ड नं. 37,38,39,40 व 48 के लिए आयोजित शिविर में उक्त वार्ड से प्राप्त समस्या का समाधान बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार नागरिको से सीधा संवाद करने तथा उनकी समस्या का समाधान करने का सीधा माध्यम है, उसके अलावा शिविर में शासन की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।

महापौर श्री यादव एवं श्री राजपूत तथा निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा एवं पार्षदों ने सभी विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओ की गोदभराई की गई। महापौर श्री यादव ने उपस्थितजनों से रूबरू होकर उनकी समस्या सुन संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस आदि का वितरण कर किशोरी बालिकाओ को निःशुल्क सेनेटरी नेपकीन का वितरण किया गया। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने पाॅचों वार्ड से प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण बताया।
दिग्विज कालेज के पास आयोजित शिविर में ही 20 आवेदको का श्रम कार्ड, 15 का आधार अपटेट एवं 7 का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। परिवहन विभाग द्वारा प्राप्त 15 आवेदन में 2 व 4 पहिया वाहन का लायसेंस बनाया गया। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 109 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आयुष विभाग द्वारा 36 लोगो को वात रोग, उदर रोग, बी.पी. व सर्दी खासी का दवा वितरण किया।

29 मई दिन गुरूवार को प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक गौरव पथ स्थित पदुमलाल पुनालाल बक्शी स्कूल मैदान में वार्ड नं. 41,42,43 व 46 के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जायेगे। शिविर में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री शैकी बग्गा,श्री राजा माखीजा, श्रीमती केवरा विजय राय, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, पार्षद जैनम बैद व श्री अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय व श्री अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री मोबिन अली सहित कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व श्री दीपक खाण्डे के अलावा विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































