
राजनांदगांव. छुरिया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वरदान भवन लाल बाग गली नंबर 1 राजनांदगांव के तत्वाधान में शिव दर्शन आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं नि:शुल्क राज योग मेडिटेशन अनुभूति शिविर का आयोजन 31 मई से 6 जून तक शाम 7 बजे से 9 बजे तक,मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर छुरिया में किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता राज योगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी संचालिका ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र राजनांदगांव होंगे।
इस शिविर के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी राजनांदगांव की मुख्य संचालिका राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी आपको यह बताएगी की आध्यात्मिकता को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर कैसे वर्तमान परिवेश में एक संपूर्ण स्वस्थ निरोगी एवं निश्चिंत जीवन जिया जा सकता है।
शिविर से आप पाएंगे शिविर में आंतरिक सुख शांति एवं आनंद की प्राप्ति, एकाग्रता स्मरण शक्ति एवं मनोबल में वृद्धि, संबंधों में मधुरता द्वारा सच्चे गृहस्थ जीवन का सुख, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की प्राप्ति जीवन जीने का स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक चिंतन भय एवं असुरक्षा से मुक्ति होगी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालिका पुष्पा दीदी जी ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।









































