राजनांदगांव : समाधान शिविर में महापौर ने कहा कि सुशासन तिहार केवल पर्व ही नही बल्कि जनता के नजदीक जाने एवं शासकीय योजनाओ का लाभ लेने का सीधा माध्यम…

बक्शी स्कूल में आज 4 वार्ड के लिए आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनो का हुआ निराकरण

समाधान शिविर में महापौर ने कहा कि सुशासन तिहार केवल पर्व ही नही बल्कि जनता के नजदीक जाने एवं शासकीय *योजनाओ का लाभ लेने का सीधा माध्यम

शिविर के अंतिम दिन 31 मई को जल संयंत्रगृह मोहारा में ग्रामीण वार्ड
मोहारा, सिंगदई, मोहड व हल्दी के लिए समाधान शिविर

राजनांदगांव 29 मई। सुशासन तिहार के तहत वार्डो मंे आयोजित समाधान शिविर की कडी में आज पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल मैदान में वार्ड नं. 41,42,43 व 46 के लिए आयोजित शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव शामिल होकर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 4 वार्डो से प्राप्त आवेदनों का समाधान बताने शिविर आयोजित किया गया है। निश्चित रूप से सुशासन तिहार केवल पर्व ही नही बल्कि जनता के नजदीक जाने तथा उन्हंे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ का सीधा लाभ देने का माध्यम है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि आज चारो वार्ड से 316 आवेदन प्राप्त हुए थे, सभी आवेदनों का समाधान हो गया है।

समाधान में विकास कार्य, विद्युत पोल लगाने के अलावा इसी प्रकार के अन्य कार्य विभाग मंे प्रक्रिया के लिए भेजकर निराकरण बताया जाता है। लेकिन यह सही मायने मंे समाधान नहीं हुआ। उक्त कार्य धरातल पर पूरा होने से ही निराकरण माना जाएगा। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियो से कहा कि ऐसे कार्यो के आवेदन पर गंभीरता के साथ क्रियान्वयन करे, ताकि सत प्रतिशत समाधान हो सके। उन्होंने नागरिको से कहा कि जिस उम्मीद से आप शिविर में आए है, उसमें पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे, नजर अंदाज नही करेंगे।


समाधान शिविर में महापौर सहित निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, शैकी बग्गा, राजा माखीजा, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा के अलावा संबंधित वार्ड के पार्षद श्री सतीश साहू, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती खेमीन यादव, श्री हेमंत शेखर यादव सहित पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, रवि सिन्हा, सेवक उईके, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, श्री विजय राय तथा समाजिक कार्यकर्ता श्री गोलू गुप्ता व श्री प्रखर श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ महतारी की पूजा अर्चना कर विभागीय स्टालो का अवलोकन किया तथा नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कर गर्भवती महिलाओ की गोदभराई किये।


शिविर में अपने संबोधन में महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती वर्षा सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन प्रदेश की जनता के लिए शासन का बहुत ही अच्छा काम है। जिसमें आम जनता अपने समस्या का सीधे समाधान कराकर शासन की योजना का लाभ ले रहे है। उन्होंने कहा कि लगभग एक माह से आयोजित शिविर में सभी विभाग के द्वारा आवेदनो का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने शासन के इस सुशासन तिहार का आम जनता को लाभ लेने की अपील की।


समाधान शिविर में अतिथियो ने हितग्राहियो को राशन कार्ड, आयुष्मयान कार्ड एवं ड्राईविंग लायसेंस का वितरण किया। वार्डवासियो ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में बी.पी.शुगर की जाॅच करा अन्य बीमारी संबंधी दवा लिए, वही आयुर्वेदिक स्टाल में वात, उदर रोग, सर्दी,खासी बुखार, चर्म रोग, स्त्री रोग से संबंधित निःशुल्क दवा लिए। आज के समाधान शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित वार्डवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।


समाधान शिविर की अंतिम कडी में 31 मई शनिवार को 4 ग्रामीण वार्ड मोहारा, सिंगदई, मोहड एवं हल्दी के लिए जल संयंत्रगृह मोहारा में प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर लगाया जायेगा। जिसमें उपरोक्त वार्ड के नागरिक जिनके द्वारा अपनी समस्या संबंधी आवेदन दिये है, उनका समाधान बताकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा।