राजनांदगांव : राजस्व शिविर में लखोली के इंद्रजीत और भाठागांव के अशोक को 2 घंटे में मिला नया किसान किताब…

– राजस्व शिविर में शीघ्र किसान किताब मिलने पर जाहिर की खुशी

– राजनांदगांव तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर का किया गया आयोजन

राजनांदगांव 04 जून 2025। राजनांदगांव तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर श्री इंद्रजीत साहू और श्री अशोक साहू के लिए मददगार साबित हुआ। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भाठागांव निवासी श्री अशोक साहू और लखोली निवासी श्री इंद्रजीत साहू को 2 घंटे के भीतर किसान किताब मिला गया। उन्होंने राजस्व शिविर में शीघ्र किसान किताब मिलने पर खुशी जाहिर की। लखोली निवासी श्री इंद्रजीत साहू ने रिकार्ड त्रुटि सुधार के साथ नया किसान किताब के लिए आवेदन आज ही किया था। 

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता साहू के नाम पर लखोली में आवासीय भूमि है। श्री इंद्रजीत साहू ने बताया कि शिविर में प्रशासन ने उनके आवेदन को संज्ञान में लेकर पटवारी द्वारा दस्तोवजों की जांच कर त्रुटि सुधार किया गया और उन्हें तत्काल नया किसान किताब बनाकर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से नया किसान किताब बनाने के लिए सोच रहे थे, लेकिन नहीं बनवा पा रहे थे। राजस्व शिविर के आयोजन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इसी तरह भाठागांव निवासी श्री अशोक ने बताया कि राजस्व शिविर में उन्हें किसान किताब की द्वितीय प्रति मिली है। उन्होंने बताया कि उनके पास 3 एकड़ से अधिक पैतृक जमीन है। जिसका किसान किताब जीर्णशीर्ण हो गया था। जिसके कारण राजस्व के कार्यों में उपयोग करने में समस्याएं आती थी। उन्होंने कहा कि वे सोचे नहीं थे कि आवेदन करने के दो घंटे के बाद उनके हाथ में नया किसान किताब मिल जाएगा। इस शिविर के माध्यम से उनके समय की बहुत बचत हुई है। यह राजस्व शिविर नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को आभार व्यक्त किया।