राजनांदगांव: संगठन महामंत्री पवन साय ने सिंघोला महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, महाकाल सेना ने किया भव्य स्वागत…

राजनांदगांव, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने शुक्रवार को सिंघोला स्थित श्री चंद्रमौलेश्वर महाकाल मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महाकाल से छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास, प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगल कामना की।

Advertisements

मंदिर आगमन पर महाकाल सेना द्वारा पवन साय का शंख, साज, ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। महाकाल सेना प्रमुख पवन डागा ने उनका हृदयपूर्वक अभिनंदन किया।

इस पावन अवसर पर गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चार “ॐ नमः शिवाय” का पाठ करते हुए भक्तिमय वातावरण बना दिया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से गूंज उठा।

इस दौरान कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री सौरभ व रविंद्र वैष्णव, सरपंच मुकेश साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, महंत नरेंद्र दास निर्वाणी (निर्मोही अखाड़ा), पार्षद राजा मखीजा, संजय तेजवानी (चैंबर ऑफ़ कॉमर्स), महाकाल भक्त सुनील टावरी (डोंगरगांव), एमडी ठाकुर, सागर गुप्ता व महाकाल सेना के सदस्यगण शामिल रहे।

पूरे आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक समरसता का अद्भुत समावेश देखने को मिला। स्थानीय जनता ने भी भारी संख्या में मंदिर पहुंचकर पूजा में भाग लिया और संगठन महामंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।