राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण…


राजनांदगांव 15 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पौधों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सौरभ कोठारी, श्री सचिन बघेल,

श्री खूबचंद पारख, श्री भरत वर्मा, पद्मश्री पुखराज बाफना, पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।