राजनांदगांव : घोरतलाव में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना बागनदी पुलिस ने ग्राम घोरतलाव में कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शांतिलाल उइके (पिता दयाराम उइके, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम घोरतलाव गोडपारा) मोटरसाइकिल से अवैध शराब बिक्री के लिए ला रहा है।

पुलिस ने मारुति पेट्रोल पंप के सामने आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक की बोतलों में भरी 03 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹600) एवं एक पुरानी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08 Y-9358 (कीमत लगभग ₹30,000) जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना बागनदी में अपराध क्रमांक 22/2025 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना बागनदी पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार वर्मा, आरक्षक संजय साहू, दीपक साहू, टाकेश्वर पटेल एवं श्रीकांत धृतलहरे की भूमिका सराहनीय रही।