राजनांदगांव।आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलटिकरी में,जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक महिलाओं को प्रोत्साहित एवं उनको बीमारियों से दूर रखने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलटिकरी में शिविर का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत महिलाओं के उच्च रक्तचाप,शर्करा , कैंसर,खून की कमी (एनीमिया), टी बी, सिकल सेल आदि की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच जैसे (ए एन सी) चेकअप तथा बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा इत्यादि शामिल है।नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार भी सशक्त रहेगा ।
नारी जीवन का आधार है,उसके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। महिलाओं का स्वास्थ्य सही होना न केवल एक परिवार के लिए सही है ,
बल्कि पूरा समाज और पूरा देश सशक्त रहेगा।इस थीम को लेकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस जनभागीदारी अभियान मे बी टी ओ अमृता जैन, हेमंत ठाकुर सुपरवाइजर,मेघनाथ भुवार्य, एन एम ए महिला सुपरवाइजर श्रीमति बाजपेई,सरिता निषाद , संजय सोनी ,मितानिन दीदी सुनीता पटेल,गोमती निषाद ,पुष्प साहू, लिलेश्वरी साह, अंगेश्वरी साहू , चैती साहू,कौशल्या नेताम ,राधा साहू, दुर्गा साहू, भूपेश्वरी, मंजू साहू, संतोषी साहू, टोमीन साहू ,शिवबती साहू , थलेश्वरी साहू ,,गांव के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम की जानकारी संजय सोनी ने दी।











































