राजनांदगांव : जुआ सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव में कोतवाली पुलिस ने जुआ सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़कर जेल भेज दिया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता सूचना पर 18 सितंबर को इंडस्ट्रियल एरिया हनुमान मंदिर के पास पुलिस टीम ने रेड की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी रवि यादव पिता स्व. गणेश राम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी सहदेव नगर थाना बसंतपुर को अवैध सट्टा लिखते-खिलाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 43 पन्नों में लिखा सट्टा पट्टी, 1 नग कैसियो कंपनी का कैलकुलेटर, 1 डायरी, 13 डॉट पेन, 2 क्यूआर कोड स्कैनर, 2 मोबाइल फोन और नगदी ₹2840 जब्त किए गए।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 535/25 धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा, नशे के कारोबार और अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रआर शम्भूनाथ द्विवेदी, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा और अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।