
लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही, नाबालिक अपहृता बरामद – आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 29 सितंबर 2025 को एक महिला ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में थाना लालबाग की टीम ने खोजबीन कर 24 घंटे के भीतर पीड़िता को दस्तयाब किया।
पीड़िता के कथन अनुसार आरोपी राहुल सोनवानी (उम्र 22 वर्ष) पिता जीवा सोनवानी, निवासी प्रभात नगर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव ने शादी का झांसा देकर उसे भगाया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज 01 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, उपनिरीक्षक ईशा ओग्रे, आरक्षक राकेश ध्रुव, आरक्षक राकेश ठावरे एवं महिला आरक्षक शिबती साहू की सराहनीय भूमिका रही।









































