
राजनांदगांव बिजली दरों में लगातार वृद्धि और बिजली कटौती के खिलाफ आज कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने बिजली सब स्टेशन में तालाबंदी की और टायर जलाकर विरोध दर्ज करवाया।
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ विष्णु देव सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी हुई ओर टायर भी जलाया गया निखिल द्विवेदी ने कहा कि लगातार बिजली वृद्धि से जनता परेशान है घर चलाना मुश्किल हो गया है इधर सायं सरकार सोई हुई है


उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के मित्र अड़ानी को सोलर पैनल में फायदा दिलवाने ये एक भाजपा सरकार की रणनीति है बिजली बिल से त्रस्त होकर जनता सोलर पैनल लगवा में मजबूर हो जाएगी ।।
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने कहा है कि अब युवा कांग्रेस हर वार्ड में घूम कर बिजली दरों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और अंत में भाजपा के जन प्रतिनिधियों के घर का घेराव होगा ।

Ñsui जिला अध्यक्ष ने कहा है कि कॉलेजों में छात्रों को भी जागरूक करके हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जाएगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निखिल द्विवेदी केशव पटेल ब्लॉक महिला अध्यक्ष रीना पटेल ऋषि शास्त्री अमर झा हर्ष साहू विशु आजमानी चन्द्रशेखर मालेकर नंदलाल बंधे गणेश पावर शरद पटेल विनायक राठौर शंकर देशलहरे राहुल साहू हर्ष खोबरागड़े और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल थे ।।









































