back to top

राजनांदगांव:चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार चिखली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

राजनांदगांव, 07 अक्टूबर। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी पर पहले से भी लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

Advertisements

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय प्रेस के पीछे मांगलिक भवन के पास एक व्यक्ति द्वारा चाकू लहराकर आने-जाने वालों को डरा धमकाने की सूचना मिली थी। इस पर चौकी चिखली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सुरज वाहने पिता एधन वाहने (उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, झोपड़ पट्टी, चिखली) को पकड़ लिया।


आरोपी के कब्जे से एक नग लकड़ी के हत्थे वाला धारदार चाकू बरामद किया गया। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के मार्गदर्शन में की गई।

इसी क्रम में, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत, पुलिस ने नेमीचंद देवांगन पिता उधोराम देवांगन (उम्र 43 वर्ष, निवासी मोतीपुर दीवानटोला, ओपी चिखली) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है। नेमीचंद द्वारा विवाद उत्पन्न कर झगड़ा करने की संभावना पर यह कदम उठाया गया।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें प्र.आर. सुरेन्द्र रामटेके, संतोष मिश्रा, म.प्र.आर. ज्योति साहू, आर. सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, नागेश्वर साहू, तामेश्वर भुआर्य, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद, म.आर. रेणुका राजपूत एवं चिखली पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस ने बताया कि असामाजिक तत्वों, गुण्डों और बदमाशों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page