
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सायबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां, मोबाइल फोन और ट्रक जब्त किया गया है।
दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक CG 08 AS 8158 का चालक किशोर सिन्हा महाराष्ट्र से नशीली दवा नाइट्रोसम-10 लेकर राजनांदगांव में बिक्री हेतु आ रहा है।
सूचना पर थाना कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने न्यू चंद्रा कॉलोनी, जीई रोड के पास नाकेबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई।
ट्रक चालक किशोर सिन्हा और उसके साथी किशन सेन की तलाशी लेने पर उनके पास से नाइट्रोसम-10 टेबलेट के 02 पैकेट (कुल 190 नग, कीमत 1,482 रुपये) बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह नशीली गोलियां महाराष्ट्र से लाकर राजनांदगांव में बिक्री करते हैं, तथा यह दवाएं विशाल मिश्रा को सप्लाई करते हैं जो शहर में इन्हें आगे बेचता है।
आरोपीगण
नाइट्रोसम-10 टेबलेट : 190 नग (कीमत ₹1,482)
मोबाइल फोन : 03 नग (कीमत ₹30,000)
ट्रक क्रमांक CG 08 AS 8158 : कीमत ₹12,00,000
कुल जब्ती राशि ₹12,44,082/- (बारह लाख चौवालीस हजार बयासी रुपये)
तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 605/25 धारा 21(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।









































