राजनांदगांव:गांव में अशांति फैलाने वाले चार लोगों पर बागनदी पुलिस की सख्त कार्रवाई…

राजनांदगांव जिले के थाना बागनदी पुलिस ने गांव में अशांति फैलाने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यपालक दंडाधिकारी छुरिया के समक्ष पेश किया गया।

Advertisements

थाना बागनदी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोरतलाब के ग्रामीणों ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि गांव में शराबबंदी लागू होने के बाद कुछ लोग शराबबंदी का समर्थन करने वाले ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं। शिकायत पर थाना प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा गांव में विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न करने की बात सामने आई। पुलिस द्वारा समझाने पर भी आरोपियों ने आक्रोशित होकर ग्रामीणों को धमकाना जारी रखा। अशांति फैलाने और संभावित अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —

  1. सुनील कुमार पिता आनंद राव कलार, उम्र 29 वर्ष
  2. निखिल उईके पिता शांतिलाल उईके, उम्र 26 वर्ष
  3. राजकुमार पिता भागचंद कलार, उम्र 48 वर्ष
  4. दिनेश सहारे पिता स्व. लखनलाल सहारे, उम्र 42 वर्ष
    सभी निवासी ग्राम घोरतलाब, थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव हैं।