राजनांदगांव : भगत युवा संगठन ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली मिलन समारोह…

➡️ थाना प्रभारी दिलीप पटेल हुए सम्मानित

राजनांदगांव। गांव में सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बन चुका भगत युवा संगठन इस वर्ष भी दीपावली पर्व को खास अंदाज़ में मनाया। संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन भगत भवन में किया गया। जिसमें गांव के सभी वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सदस्य और थाना प्रभारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में दीपावली मिलन के साथ-साथ पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के प्रभारी श्री दिलीप पटेल का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। भगत युवा संगठन के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमति सरिता साहू, सरपंच श्रीमति भुनेश्वरी रोहित साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री मदन साहू, थाना प्रभारी श्री दिलीप पटेल, पूर्व सैनिक श्री तोप सिंह साहू, डॉ. विद्या विलास श्रीवास्तव, तथा गांव के वरिष्ठजन अमरोतन साहू, उदे राम पटेल, खेलूं राम साहू, श्री शंकर सर, नोहर साहू, एस.पी. तिवारी, वाणी विलास पटेल, संतोष साहू, धरम जैन आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भगत युवा संगठन के अध्यक्ष टीकम पटेल ने किया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष टीकेश्वर साहू, सचिव खिलावन यादव सहित संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे। सभी ने दीप जलाकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों ने भगत युवा संगठन के कार्यों की सराहना की और युवाओं से इसी तरह समाज सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय बने रहने का आह्वान किया।