back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में अवैध शराब परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सुकुलदैहान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisements

दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक JH 05 CD 5532 में पेण्ड्री भट्टी से शराब खरीदकर महिला बैग में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बरगा क्रॉसिंग के पास वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें बैग से 32 पौवा देशी प्लेन शोले शराब (मात्रा 5.760 बल्क लीटर, कीमत ₹2560) बरामद की गई।

वाहन बजाज मोटरसाइकिल CT-100 (कीमत ₹40,000) सहित कुल ₹42,560 की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के पास शराब रखने व परिवहन करने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध मानते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी का नाम – प्रदीप वर्मा, पिता छगन वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रुवांतला, चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) बताया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page