
राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दो आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा है।
Advertisements

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में की गई। दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र में अपराध क्रमांक 601/25 धारा 296, 351(2), 11(2), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी —
- कृष्णा रजक पिता जोगन रजक (उम्र 26 वर्ष), निवासी कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 30, राजनांदगांव
- सुरेश कांछी पिता बालाराम कांछी (उम्र 26 वर्ष), निवासी गौरी नगर, रेलवे क्रॉसिंग के पास, राजनांदगांव,को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था।
लेकिन रिहाई के तुरंत बाद दोनों आरोपियों ने थाना परिसर में ही हंगामा, शोरगुल और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी न मानने पर स्थिति अशांत होती देख दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।









































