back to top

राजनांदगांव: कानून व्यवस्था बनाए रखने चिखली पुलिस का अभियान तेज एक बदमाश जेल भेजा गया…

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने एक शांतिभंग करने वाले बदमाश के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisements

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में की गई।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को चौकी चिखली में एक व्यक्ति द्वारा किराया न देने और मकान खाली न करने को लेकर शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी देवव्रत उर्फ शिबु पिता भागीरथी द्विवेदी (उम्र 27 वर्ष, निवासी खरिहानी, जिला रीवा, म.प्र., हाल निवासी चंदन नगर मोतीपुर, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव) ने आवेश में आकर झगड़ा किया और माहौल बिगाड़ने लगा।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा उसे माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page