back to top

राजनांदगांव: सोमनी पुलिस की कार्यवाही ,शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

इसी क्रम में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में ग्राम फरहद में कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पर आक्रोशित होकर ग्राम के दो व्यक्तियों ने शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए

  1. हरीश कुमार बंजारे पिता उमाशंकर बंजारे, उम्र 23 वर्ष
  2. हेमराज बंजारे पिता राजकुमार बंजारे, उम्र 21 वर्ष,
    दोनों निवासी ग्राम फरहद, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव — को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस का इश्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page