back to top

राजनांदगांव: भोथीपार खुर्द में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना का शिविर आयोजित…

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, पात्रता तथा लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित करती है, जिससे बिजली बिल में कमी आने के साथ-साथ अतिरिक्त आय का भी अवसर मिलता है।

Advertisements

कार्यक्रम में जनपद पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनीष साहू, विद्युत विभाग के ईई श्री प्रकाश वर्मा, ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द के सरपंच श्री जितेंद्र साहू, सचिव श्री ओमलाल साहू सहित भुवाल साहू, जयप्रकाश साहू, बेनीराम साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

श्री मनीष साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सौर ऊर्जा से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी, बल्कि आमजन को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।

ग्रामवासियों ने शिविर के माध्यम से योजना की जानकारी लेकर उत्साहपूर्वक इसका लाभ लेने की इच्छा जताई।

Advertisements

You cannot copy content of this page