राजनांदगांव: चरागाह भूमि में रह रहे ग्रामीणों को आवास योजना से वंचित ग्राम पंचायत मुसरा कला ने उठाया कदम…

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत मुसरा कला के आश्रित ग्राम मुसरा खुर्द में ग्रामीण लंबे समय से चरागाह भूमि में मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। इनमें से अनेक परिवार कच्चे मकानों में जीवन-यापन कर रहे हैं तथा उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलना है।

Advertisements

परंतु, भूमि रिकॉर्ड में संबंधित क्षेत्र को चरागाह (चारा गाह भूमि) के रूप में दर्ज किए जाने के कारण इन पात्र परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत मुसरा कला द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कार्यालय, राजनांदगांव में विनम्रता पूर्वक प्रस्तुत किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वयं कलेक्टर से मुलाकात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

कलेक्टर द्वारा मामले का अवलोकन कर तहसीलदार महोदय को मौके पर निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात तहसीलदार महोदय ने स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीणों ने पंचायत के इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त होगा और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।