राजनांदगांव: नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी श्रद्धांजलि…

डोंगरगढ़ वन क्षेत्र में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त सुरक्षा टीम द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए मध्यप्रदेश पुलिस के जवान टी. आशीष शर्मा को लेकर प्रदेशभर में शोक की लहर है। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि संदेश साझा किया।

Advertisements

डॉ. रमन सिंह ने अपने संदेश में लिखा कि डोंगरगढ़ के जंगलों में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान जवान आशीष शर्मा के शहीद होने की खबर अत्यंत दुखद है। मातृभूमि की रक्षा में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा की वीरता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति और संबल देने की प्रार्थना की।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी है और अभियान निरंतर जारी है।