back to top

भिलाई : 15 हजार की उधारी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फल मंडी सतनाम नगर में बीती रात एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का प्रयास किया गया। 15 हजार रुपए की उधारी नहीं चुकाने पर आरोपी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। लेनदेन को लेकर दोनों में पहले विवाद हुआ और उसके बाद आरोपी युवक ने दूसरे युवक के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर हत्या का प्रयास किया।

Advertisements

गंभीर रूप से घायल युवक को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद दुर्ग रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फल मण्डी केम्प 02 निवासी जय नाम के युवक ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बीती शाम सतनाम नगर कुंआ के पास बैठा था।

करीब 8-10 मीटर दूर में नीलकमल जांगड़े उर्फ नीलू व शिवा दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। शिवा ने नीलकमल को दिये गये उधार रकम करीबन 15000 रुपए वापस मांग रहा था। नीलकमल बोल रहा था कि मेरे पास अभी उतना नहीं है 3500 रूपये है जिसमें से 2000 रू दे दूंगा बाकी पैसा धीरे- धीरे वापस करूंगा। इस बात पर शिवा नाराज हो गया और नीलू को मारने लगा।

विवाद बढ़ते गया और रात करीब 8.30 बजे शिवा ने बड़ा पत्थर उठाया और नीलकमल के सिर पर दे मारा। घटना की सूचना नीलकमल के भाई को लगी तो वह मौके पर पहुंचा। नीलकमल खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। एक निजी अस्पताल में उसे ले जाया गया और वहां से उसे रेफर कर दुर्ग ले जाया गया।

दुर्ग में उसका इलाज चल रहा है। इधर छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा कोसले (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी शिवा ने बताया कि नीलकमल से उसे 15 हजार रुपए लेने थे और वह दे नहीं रहा था। बीती शाम को शराब पी रहे थे और इस दौरान विवाद हुआ और पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page