back to top

राजनांदगांव: स्वास्थ्य विभाग की बैठक में आयुक्त ने सफाई दरोगा वार्ड प्रभारियों से वार्डो में निधारित समय तक सफाई करने एवं सफाई मंेसुधार करने के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 15 दिसम्बर। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के तहत सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने सफाई व्यवस्था मेें सुधार के साथ साथ लोगो को स्वच्छता से जोड सफाई में सहयोग करने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने नागरिकों एवं व्यापारियों को समझाईस देने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक मंे कहा कि जनवरी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, पर आज की स्थिति में सफाई संतोषजनक नही है।

Advertisements

उन्होंने वार्डवार सफाई कर्मचारियों की जानकारी लेकर कहा कि सभी सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी अपने अपने प्रभारित वार्ड में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दे, प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय में सफाई कार्य कराये,अपने अपने प्रभारित वार्ड में प्रतिदिन निरीक्षण करे, प्रातः 6 बजे उपस्थिति लेना सुनिश्चित करे। कई कर्मचारी 7 बजे के बाद काम में आते है, ऐसे कर्मचारियो को समझाईस देवे अपालन पर अनुपस्थित करे। उन्होंने सडकों व गलियों की सफाई कर कचरा उठाने एवं नाली निकालने के बाद तत्काल कचरा उठाने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि वार्डो में प्लानिंग कर कार्य करावे, जैसे कुछ क्षेत्र में रोज सफाई करना है, वहा रोज करावे एवं कुछ क्षेत्र में गेप कर सफाई की आवश्यकता है वहा आवश्यकता अनुसार सफाई करावे। इसी प्रकार मुख्य मार्गो की पहली सफाई करे, ताकि आवागमन के पहले रोड साफ हो सके, उसके पश्चात गली व मोहल्लो की सफाई करे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि अपने अपने वार्ड के गली मोहल्लो के अलावा सार्वजनिक व खुली जगह की भी सफाई करे, खुली जगह में कचरा डालते पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि मुक्कड को कम से कम करना है, इसके लिये कचरा जमा न करे, अनावश्यक कचरा डालने वालो पर भी कार्यवाही करे। इसके अलावा जिन लोगों के द्वारा नाली या घर के पीछे कचरा डाला जाता है उन्हें समझाईस देवे, अपालन पर कार्यवाही करे।

उन्हांेने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजार क्षेत्रो, कुआ, तालाब बोरिंग आदि स्थानों पर भी साफ सफाई करना सुनिश्चित करे। सार्वजनकि शौचालयों की जॉच कर साफ सफाई रखने संचालक को अवगत करावे, किसी प्रकार की अव्यवस्था पर स्वास्थ्य अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षक को जानकारी देवे। उन्होंने ठेका वार्ड के प्रभारियों से कहा कि कई ठेका वार्ड में पूरे कर्मचारी काम नही करते, जिसका विशेष ध्यान रखा जाए, कर्मचारी उपलब्ध कराना आपकी जवाबदारी है। उन्होंने संबंधित से अपने अपने वार्डो में सफाई में और सुधार करने कहा।


आयुक्त ने कहा कि सभी कर्मचारी जिम्मेदारी समझे और लगन से कार्य करे। कुछ वार्ड के कर्मचारी अच्छा कार्य करते है उनसे सीख लेवे, और अपने वार्ड में भी वैसा कार्य करे। निदान 1100 में आये शिकायतो का प्राथमिकता से निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि आमजनों को स्वच्छता से जोडे उन्हें सफाई अपनाने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने, गिला व सुखा कचरा घर में ही पृथककर देने समझाईस देवे, ताकि स्वच्छता की टीम आने पर उनसे फिडबेक की स्थिति में सही जानकारी जावे। बैठक में प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित स्वच्छता निरीक्षण श्री दीपक श्रीवास्तव, प्र. स्वच्छता निरीक्षक श्री पवन कुर्रे, पीआईयू श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू के अलावा सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page