back to top

छुईखदान में शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

छुईखदान क्षेत्र में मारपीट व गुंडागर्दी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर, मना करने पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की गई थी।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 13 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है। प्रार्थी अरशद खान (39 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04 पठान पारा छुईखदान ने थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आसिफ खान और वासु वैष्णव मोटरसाइकिल से आए और शराब के नशे में उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 440/2025 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस में मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई।

आरोपी

  1. आसिफ खान, पिता बाबू खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 पठानपारा छुईखदान
  2. वासु वैष्णव, पिता रघुनंदन वैष्णव, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 जमातपारा छुईखदान ,को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को 19 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों को उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में मारपीट व गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Advertisements

You cannot copy content of this page