भिलाई: पुलिस नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी, 13 साल बाद आरोपी पर मामला दर्ज…

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। नौकरी नहीं लगने के बाद भी रुपए वापस नहीं किया। 13 साल बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

प्रार्थी कमल सिंह साहू पिता स्वर्गीय भगवान भरोसा साहू (63 वर्ष) निवासी ग्राम पोस्ट डुन्डेरा (गायत्री नगर) थाना उतई है। सन 2012 में जिला बलोदा बाजार में पुलिस की भर्ती निकली थी जिसमें कमल सिंह साहू के बेटे देवेन्द कुमार साहू को नौकरी लगाने शोभाराम साहू मोरिद निवासी ने अपने झांसे में लिया। शोभाराम साहू ने पुलिस की नौकरी लगाने के लिए तीन लाख पच्चास हजार रूपये देने की शर्त रखी जिस पर बेटे का भविष्य बन जायेगा।

यह सोचकर परिवार की पूरी जमा पूजी को आठ जून 2012 को तीन लाखपच्चास हजार रूपये शोभाराम को दिया। इसकी लिखा पढ़ी भी हुई है और पैसा ट्रांसफर की एटीएम रसीद भी है। लेकिन दो-तीन साल बीत जाने के बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगी तो पैसा वापस माँगा गया जिस पर शोभाराम साहू तारीख पर तारीख देता रहा।

लेकिन पैसा वापस नहीं किया। कमल सिंह साहू द्वारा लगातार पैसे की मांग करने पर स्टाम्प में लिखित में दिया कि दो किस्त में पैसा वापस करूँगा। पहला किस्त एक अक्टूबर 2015 को तथा दूसरा किस्त एक मार्च 2016 तक पूरा पैसा वापस करने बोला था। लेकिन आज दिनांक तक एक रुपए भी उनके द्वारा वापस नहीं किया गया है।

शोभाराम के खिलाफ नौकरी लगाने के लिए धोखाधड़ी की है। कमल सिंह साहू की रिपोर्ट पर उतई पुलिस ने आरोपी शोभाराम साहू के खिलाफ भादंवि की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।