back to top

राजनांदगांव: बेटे की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या…

राजनांदगांव। मामूली विवाद में बेटे पर गोली चलाकर जान लेने वाले हत्यारे पिता ने आत्मग्लानि में खुद भी जान दे दी । हत्यारे पिता ने अपनी पत्नी शांति बाई पर भी वार कर घायल कर दिया था, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

Advertisements

हत्यारे पिता का शव रविवार की सुबह गांव के ही पेड़ में फांसी पर लटका पाया गया । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बादशनिवार की रात ही आरोपी पिता ने अपनी जान दे दीअंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवर देल्लीमें शनिवार को संतराम उइके (48) ने पत्नी के साथ विवाद करते हुए बीच – बचाव करने आए अपने बेटे शेखर उइके ( 22 ) पर भरमार बंदूक से गोली चला दी थी ।

मौके पर शेखर की मौत के बाद आरोपी पिता फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी । आज सुबह उसका शव गांव के समीप ही डूमर के पेड़ पर लटका पाया गया । अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है । आरोपी के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page