back to top

राजनांदगांव: महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता हेतु रक्षा टीम का जनजागरूकता अभियान…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रक्षा टीम राजनांदगांव द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

Advertisements

अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक शाला नवागांव, राजनांदगांव में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के लगभग 95 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव तथा अभिव्यक्ति ऐप की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग की जानकारी प्रदान की गई।


इसी कड़ी में प्राईड एकेडमी कम्प्यूटर एजुकेशन , राजनांदगांव में अध्ययनरत लगभग 45 छात्र-छात्राओं को रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे द्वारा महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा तकनीक, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई एवं सभी को ऐप डाउनलोड कराया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताना एवं आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग को बढ़ावा देना रहा।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page