back to top

राजनांदगांव: छात्रों को सिर्फ झुनझुना दिया गया, बजट से युवा वर्ग निराश – राजा यादव…

केंद्र सरकार के बजट में छात्रों के लिए कोई ठोस राहत नहीं: एनएसयूआई

Advertisements

राजनांदगांव। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में छात्रों और युवाओं के लिए कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं। सरकार ने केवल दिखावटी घोषणाएं कर छात्रों को “झुनझुना” थमा दिया है, जो बेहद निराशाजनक है।

राजा यादव ने कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्र वर्ग को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन शिक्षा, छात्रवृत्ति, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को राहत देने के बजाय सरकार ने उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया है।

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ने आगे कहा कि बजट में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, फीस में राहत और छात्रों को रोजगारोन्मुखी अवसर देने की कोई स्पष्ट नीति नहीं दिखाई देती। उन्होंने मांग की कि सरकार छात्रों के हित में ठोस कदम उठाए, अन्यथा एनएसयूआई छात्र अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page