राजनांदगांव शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में सीजीपीएससी परीक्षा को लेकर ब्रीफिंग आयोजित…

राजनांदगांव। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सुचारू आयोजन को लेकर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में शिक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में परीक्षा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए और जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं।

Advertisements


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव में कुल 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 4186 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।


प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।