राजनांदगांव: अवैध शराब बिक्री पर सोमनी पुलिस की कार्रवाई…


राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 23 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त की गई है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई की गई।


अभियान के तहत ग्राम सांकरा मोड़ सोमनी के पास संदेही रामकुमार साहू (42 वर्ष), पिता स्व. हुमन लाल साहू, निवासी ग्राम नवांगांव मुढीपार, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव को अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु शराब ले जाते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 23 पौवा देसी प्लेन शराब, कुल 4.140 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 1840 रुपये है, जप्त की गई।
पुलिस ने मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।