
राजनंादगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा शहर में विकास कार्य कराने आहुत निविदा में प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्री यादव ने बैठक के संबंध में बताया कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही शहर में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर 15वें वित्त आयोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत घर घर डस्टबिन वितरण करने आहुत निविदा में प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गयी। वही मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत सड़़क चौडीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा 2 हजार सीटर आडिटोरियम निर्माण के लिए आहुत निविदा में प्राप्त न्युनतम दर की अनुशंसा की गयी।
इसी प्रकार मोतीपुर ढाबा रोड से मुक्तिधाम तक नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने पश्चात शेष राशि से राम नगर क्षेत्र में नाली निर्माण करने की स्वीकृति के अलावा अन्य विषयो पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,साावन वर्मा, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय,आलोक श्रोती एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के. रामटेके,प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।










































