back to top

राजनांदगांव: संस्कारधानी मे 227 करोड रूपये से विभिन्न विकास कार्य कराने आज मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं नगरीय प्रशासन मंत्री करेगे वर्चुअल भूमिपूजन…

प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह
भूमिपूजन कार्यक्रम में होगे शामिल

Advertisements

महापौर ने पुष्पवाटिका योगा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियो एवं नागरिको से उपस्थित होने की अपील

राजनांदगांव 13 मार्च। संस्कारधानी के वार्डो में शासन के सहयोग से विभिन्न विकास कार्य कराया जाना है। विकास कार्य कराने नगर निगम द्वारा पुष्पवाटिका योगा हॉल में कल दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11ः30 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्ण देव साय तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के यशस्वी विधायक डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव वर्चुवल भूमिपूजन करेंगें।

उक्त गरिमामय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री संतोष पाण्डे,पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेगे।


भूमिपूजन कार्यक्रम के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि विभिन्न मद अंतर्गत शासन द्वारा शहर विकास के लिए लगभग 227.00 करोड रूपये प्राप्त हुई है, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराया जाना है।

विकास कार्य के तहत अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट जल उपचार हेतु 2 स्थानों मे सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मुख्यमंत्री नगरोउत्थान योजनांतर्गत सड़क चौडीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा 2 हजार सीटर आडिटोरियम निर्माण, नाला निर्माण, पाईप लाईन विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर उन्नयन, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कचरा संग्रहण हेतु सयंत्र की स्थापना एवं उन्नयन, स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत स्वच्छता संबंधी कार्य तथा 51 वार्डो में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के कार्य कराया जाना है।

जिसके लिए कल आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं नगरीय प्रशासन मंत्री वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी मंत्री, सांसद एवं पूर्व सांसद तथा जनप्रतिनिधियो की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया है। उन्होने पुष्पवाटिका योगा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11ः30 बजे पार्षदों, जनप्रतिनिधियो, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओ से उपस्थिति की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page