
राजनांदगांव। हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में सनातन एकता यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 18 मार्च 2026, बुधवार को दोपहर 3:30 बजे पुरानी गंज लाइन स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होगी।
सनातन धर्म छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने कहा कि हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सनातन एकता यात्रा का आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जात-पात और भेदभाव को खत्म कर सभी हिंदू समाज को एकजुट होने का संदेश देना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी सनातन धर्म प्रेमियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
महिला प्रदेश अध्यक्ष मौसमी शर्मा ने कहा कि हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित सनातन एकता यात्रा समाज में एकता, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से माताओं-बहनों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित शामिल होकर सनातन एकता यात्रा को सफल बनाएं और हिंदू संस्कृति एवं परंपरा की गरिमा को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन संस्कारधानी सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार तथा सर्व हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देना है। आयोजन समिति ने जात-पात के भेदभाव को समाप्त कर सभी हिंदू समाज को एकजुट होकर इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
यात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सनातन धर्म के अनुयायियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पहुंचकर सनातन एकता यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।









































