राजनांदगांव: निगम स्वामित्व की दुकानो के जीर्णोद्धार के लिए महापौर ने ली दुकानदारो की बैठक…

राजनांदगांव 25 मार्च। नगर निगम के आय मे वृद्धि के लिए निगम द्वारा विभिन्न स्थानो पर व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया गया है। कुछ व्यवसायिक परिसर पुरानी होने के कारण जर्जर स्थिति में आ गयी है। पुरानी व्यवायिक परिसरो में जी.ई. रोड में निर्मित 38 दुकाने तथा कस्तुरबा महिला मण्डल रोड में निर्मित 18 दुकाने भी जर्जर हो रही है, जिसके जीणोद्धार के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में दुकानदारो की बैठक आहुत की।


बैठक में महापौर श्री यादव ने दुकानदारो से कहा कि निगम स्वामित्व की जी.ई.रोड एवं कस्तुरबा महिला मण्डल रोड में निर्मित दुकाने 25 वर्ष से अधिक की होने के कारण जर्जर स्थिति में आ गयी है, जिसका जीर्णोद्धार किया जाना है। उक्त दुकान को तोडकर पुनः निर्माण कर आबंटित दुकानदारो को व्यवस्थापित करने चर्चा की गयी। उन्हांेने कहा कि चुकि उक्त दुकाने जी.ई. रोड से लगी हुई है और पार्किंग के लिए स्थल नही है, जिसे भी ध्यान में रखकर दुकाने निगम परिसर में पीछे से निर्माण कर आगे पार्किंग बनाया जायेगा। इस संबंध में ड्राईग डिजाईन तैयार कर लागत राशि में दुकान दिये जाने अवगत कराया गया।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक में जानकारी दी कि दुकानो की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है, दुकाने जर्जर होने के कारण पुनः निर्माण करने लीज अवधि मंे वृद्धि नही की गयी है। दुकानो का किराया नियमानुसार लिया जा रहा है। जीर्णोद्धार उपरांत नियमानुसार लीज अवधि में वृद्धि की जावेगी। महापौर जी की मंशानुरूप दुकान का जीर्णोद्धार करने एवं आबंटितो को लाभ देने चर्चा करने बैठक बुलाई गयी है। दुकानदारो द्वारा अपनी सहमति दी गयी तथा दुकान निर्माण में होने वाली लागत राशि, उसका स्वरूप, डिजाईन, नियम शर्ते तैयार कर पुनः बैठक बुलाने अनुरोध किया गया।


महापौर श्री यादव ने दुकानदारो के साथ स्थल निरीक्षण कर प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम एवं राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी को निर्देशित किया कि वास्तुविद को बुलाकर ड्राईंग डिजाईन तथा लागत राशि आदि तैयार करे। उन्होंने कहा कि ड्राईंग डिजाईन तैयार होने के पश्चात पुनः दुकानदारो की बैठक बुलाकर उन्हें अवगत कराकर सहमति अनुसार कार्य किया जायेगा। बैठक में जी.ई. रोड एंव कस्तुरबा महिला मण्डल रोड के दुकानदार उपस्थित थे।